गणपति सेलिब्रेशन के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान का डैशिंग लुक, शेयर किया आरती का वीडियो

गणपति सेलिब्रेशन के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान का डैशिंग लुक, शेयर किया आरती का वीडियो

अर्पिता के घर पर बुधवार को गणपति उत्सव था। इस साल सलमान भी गणेश पूजा में शामिल हुए थे। सलमान ने गणपति आरती का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया। सलमान का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फैन्स भाईजान को गणपति पर्व की बधाई दे रहे हैं।

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा विराजे हैं। अर्पिता के घर पर बुधवार को गणपति उत्सव था। फिल्मी सितारे यहां बप्पा का आशीर्वाद लेने आए थे। न्यू मैरिड कपल विकी कौशल और कटरीना भी नजर आए। सलमान खान पिछले साल गणपति समारोह से चूक गए थे। लेकिन इस साल उन्होंने गणेश पूजा में शिरकत की.

सलमान खान का स्वैग

सलमान खान व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में हैंडसम हंक लग रहे थे। उनके कातिलाना लुक ने लड़कियों को एक बार फिर उनका दीवाना बना दिया है। सलमान ने पैपराजी को पोज भी दिए। सलमान खान ने इंस्टा पर गणपति आरती का वीडियो शेयर किया है. जिसमें सभी हाथ जोड़कर आरती करते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया।

सलमान खान ने की आरती

वीडियो में सलमान खान गणेश आरती करते नजर आ रहे हैं. उनके बाद अर्पिता खान, आयुष शर्मा, रितेश देशमुख भी गणपति बप्पा की आरती करते नजर आए। वीडियो में सलमान खान की मां भी नजर आईं। सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फैन्स भाई को गणपति पर्व की बधाई दे रहे हैं. पिछली बार जब गणेश चतुर्थी पर सलमान खान की झलक नहीं दिखी थी तो फैंस मायूस हो गए थे। लेकिन इस बार भाईजान को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.

आरती में विक्की कौशल, कटरीना कैफ पर सबकी निगाहें थीं। दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। महेश मांजरेकर अपनी बेटी सई के साथ पहुंचे। वरुण शर्मा, इसाबेल, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा भी गणपति समारोह का हिस्सा बने।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनकी जोया यानी कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। टाइगर फ्रेंचाइजी के हर हिस्से में कैटरीना कैफ नजर आ चुकी हैं। इस बार इमरान हाशमी भी फिल्म का हिस्सा बने हैं। यह पहली बार होगा जब सलमान खान और इमरान हाशमी आमने-सामने होंगे। सलमान की इस फिल्म में इमरान निगेटिव रोल में होंगे। सलमान खान की फिल्म भाईजान भी पाइपलाइन में है।

Exit mobile version