पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है.
आज 16 नवंबर 2023 का मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ने लगा है, तो वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश का कहर जारी है. भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं निजी एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में देश के 11 राज्यों में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं.
IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कुछ अन्य स्थानों पर बारिश की संभावना है। मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।
स्काई मेट के मुताबिक इन 11 राज्यों में बारिश की संभावना है
वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल में हल्की बारिश की उम्मीद है। मिजोरम, मणिपुर. नागालैंड, असम और त्रिपुरा में हल्की बारिश संभव है.
राजधानी दिल्ली में सर्दी की मार, उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड का एहसास
दूसरी ओर, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवंबर में तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है. जी हां, ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं।