मोदी 3.0: शपथ के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल तैयार, जल्द होगा विभागों का बंटवारा | एबीपी न्यूज

मोदी 3.0: शपथ के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल तैयार, जल्द होगा विभागों का बंटवारा | एबीपी न्यूज


लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। शपथ लेने के लिए तीसरे नंबर पर अमित शाह पहुंचे। 2019 में भी शपथ लेने का क्रम यही रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। अब खबरें तेज हो रही हैं कि 18 जून 2024 को नया संसद सत्र शुरू हो सकता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि 20 जून 2024 को नए संसदीय अध्यक्ष का चयन हो सकता है।

Exit mobile version