कनिका कपूर ने हाल ही में लंदन में अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस दौरान अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी उनकी पार्टी में शामिल हुईं. यहां सबकी निगाहें न्यासा पर टिकी थीं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन फिर भी वह किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। महज 19 साल की उम्र में न्यासा इतनी बोल्ड और ग्लैमरस हो गई हैं कि लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। भले ही उन्होंने अभी तक एक्टिंग में डेब्यू नहीं किया है लेकिन आज उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है. ऐसे में न्यासा किसी भी स्टार को टक्कर दे सकती हैं।
निशा पर निगाहें
सोशल मीडिया पर न्यासा की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है. वह जहां भी दिखाई देती हैं, पपराज़ी उन्हें अपने कैमरों में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं हाल ही में न्यासा के ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऐसे में अब न्यासा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें सिंगर कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी की हैं, जिसमें न्यासा भी अपनी कुछ दोस्तों के साथ शामिल हुईं.
बेहद हॉट लग रही थीं न्यासा
न्यासा ने पार्टी में दोस्तों के साथ कई फोटोज क्लिक कराईं। इस दौरान वह इतनी हॉट और खूबसूरत लग रही हैं कि उनके इस लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. पार्टी में न्यासा पिंक कलर की स्किन फिट वेरी डीप नेक गाउन में नजर आ रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और खुले बालों से पूरा किया है। उन्होंने कानों में छोटे-छोटे झुमके पहने हैं। इस लुक में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
लंदन में थी कनिका की रिसेप्शन पार्टी
बता दें कि कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रखी गई थी। न्यासा भी इस समय लंदन में हैं। ऐसे में वह कनिका की पार्टी में शामिल हुईं। उनके साथ उनके दोस्त वेदांत महाजन और ओरहान भी यहां नजर आए।