अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नासा ने जानकारी देते हुए बताया है कि अंतरिक्ष यात्रियों के पहले समूह को लेकर जा रहे बोइंग स्टारलाइनर की वापसी कुछ समय के लिए टाल दी गई है। नासा ने अभी तक नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। जिसके बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और आठ अन्य क्रू मेंबर्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अब अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या दोनों अंतरिक्ष यात्री वापस लौटेंगे। परीक्षण और तकनीकी दिक्कतों के चलते पहले ही देरी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पहले अंतरिक्ष यान की वापसी 26 जून को तय की गई थी।