दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार गिर रहा है। अब तक उनका वजन आठ किलोग्राम कम हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लगातार वजन कम होने की घटना को आप ने बेहद चिंताजनक बताया है। सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त उनका वजन 70 किलोग्राम था। दो जून को उनका वजन घटकर 63.5 किलोग्राम हो गया था। 22 जून को वजन और घटकर 62 किलोग्राम हो गया। यानी 94 दिनों में उनका वजन आठ किलोग्राम कम हो गया है।