लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से होगा। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष उम्मीदवार नहीं उतारेगा। विपक्ष सत्ता पक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नाम सामने आने का इंतजार कर रहा है। विपक्षी गठबंधन के सूत्रों के मुताबिक अगर सरकार पहल करती है तो विपक्ष आम सहमति से अध्यक्ष तय करने पर राजी हो सकता है। लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आम सहमति बनाने की सरकार की कोशिशें जारी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को सरकार की ओर से इसकी जिम्मेदारी दी गई है। राजनाथ सिंह विपक्षी दलों से बात कर रहे हैं। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ