उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ तहसील अब आधिकारिक तौर पर अपने प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जानी जाएगी। नाम बदलने की इस घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल चमोली जिले के घाट कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की थी। जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ करने का उद्देश्य इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना है, जो इसकी प्राचीन जड़ों को दर्शाता है।
यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है। इसमें और विवरण जोड़े जाएंगे।