देश के आधे से ज्यादा राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। कुछ राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और झारखंड में अत्यधिक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी लू चल रही है। दिल्ली में मौसम बदल गया है और प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 29 जून तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।