Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं। एक्ट्रेस करीब 3 साल बाद भारत लौटी हैं। प्रियंका के आने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह बेटी मालती को लेकर आएंगी लेकिन वह एयरपोर्ट पर अकेली नजर आईं। ऐसे में प्रियंका को देखकर फैन्स की आंखें तो खुश हो गईं, लेकिन उन्हें भी मालती मैरी को देखने की उम्मीद थी.
प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद अपने घर लौटी हैं। प्रियंका ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर अपना बोर्डिंग पास शेयर कर भारत आने की जानकारी दी थी।
एयरपोर्ट पर जैसे ही प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं। उसके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखी जा सकती थी। घर वापस आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
प्रियंका चोपड़ा ने भी सभी पापराजी को अपने-अपने अंदाज में हैलो कहा। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक कैजुअल था। वह ब्लू कलर के डेनिम वियर में नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा जब मुंबई पहुंची तो फैंस की निगाहें बेटी मालती को ढूंढती रहीं। बेटी मालती प्रियंका के साथ भारत नहीं आई हैं।
मुंबई पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह जेट लैग में करण जौहर का शो कॉफी विद करण देख रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा के भारत आने से माना जा रहा है कि वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।