स्थानीय शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गायकवाड़ और दो अन्य को शाम को उल्हासनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि विधायक ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक के कमरे के अंदर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण शाखा के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं।